मण्डी: 30 जून तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

मण्डी: अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने बल्ह उपमंडल के अंतर्गत ढाबन-तमरोह-चौंतड़ा सड़क मार्ग 30 जून, 2026 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक और यू-आकार की नाली का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके मद्देनजर यह सड़क मार्ग 22 मई से 30 जून, 2026 तक बंद किया गया है। इस दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए ढाबण लडाना सड़क मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिह्नित किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed