शिमला: विकास खंड रोहड़ू की 14 पंचायतों में 84.09 प्रतिशत मतदान दर्ज

रोहड़ू: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत विकास खंड रोहड़ू की 14 पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान विकास खंड में कुल औसतन 84.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान प्रतिशत के अनुसार ग्राम पंचायत लोअर कोटी में 84.74 प्रतिशत, शरोग-बराडा में 85.60 प्रतिशत, अढाल में 89.42 प्रतिशत, गावना में 86.89 प्रतिशत, करालश में 82.44 प्रतिशत, समरकोट में 83.07 प्रतिशत, भलाड़ा में 87.01 प्रतिशत, पुजारली-3 में 80.58 प्रतिशत, हस्टाड़ी में 87.52 प्रतिशत, शलान में 85.76 प्रतिशत, सीमा रंटाड़ी में 83.70 प्रतिशत, शरोंथा में 82.89 प्रतिशत, करछाड़ी में 68.49 प्रतिशत तथा उखली-महेंदली में 83.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed