मण्डी: करसोग पंचायत समिति व चुराग पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दूसरे दिन 37 ने भरे नामांकन

करसोग: पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन करसोग उपमंडल के अंतर्गत आने वाले करसोग ब्लॉक और चुराग ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पंचायत समिति सदस्यों के लिए कुल 37 म्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जिसमें पंचायत समिति करसोग के लिए 18 जबकि पंचायत समिति चुराग के लिए 19 आवेदन प्राप्त हुए है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत समिति करसोग पृथी चंद ने बताया कि पंचायत समिति वार्ड नंबर

1-बखरौट से बिमला देवी, वार्ड -2 सनारली से इंदू देवी, वार्ड 3-भंथल से श्याम लाल और भूपेंद्र कुमार,

वार्ड नंबर-4 ममेल से कली चौहान और मैना देवी, वार्ड-6 पोखी से अनीता और रेशमा देवी, वार्ड -9 बलीधार से पूर्ण चंद, वार्ड -10 चौरीधार से नन्द लाल और देश राज, वार्ड -11 शाहोट से ममता देवी, वार्ड -12 मैंहडी से नरेश कुमार, वार्ड-13 डबरोट से भगत राम, वार्ड नंबर-14 बगैला से लाल चंद, विनोद कुमार, लीलाधर, वार्ड -15 लोअर करसोग से वनीता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।

पंचायत समिति चुराग के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार बागशाड मेहर सिंह ने बताया कि पंचायत समिति चुराग के लिए वार्ड चुराग़-3 से वीणा कपूर, शाकरा-9 से विजय कुमार, ललित कुमार, वनीता कुमारी, नरेंद्र कुमार और दुष्यंत कुमार, बगशाड-12 से मीरा देवी, कांडी सपनोट से प्रीति शर्मा, पाँगना-1 से उर्मिला देवी, मशोग-4 से दीवान चंद, सोरशन-15 से नितेश कुमार और राहुल वर्मा, बलिंडी-14 से दिनेश कुमार और प्रद्युम्न राम, कलाशन-5 से कृष्णा देवी, सांविधार-11 से ख़ेम राज, काहणों-13 से विजेंद्र कुमार, नशोगल-2 से निशा देवी, सोरता-3 से लता देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed