रोहड़ू विकास खंड के तहत प्रधान पद के लिए अब तक 83 नामांकन

रोहड़ू: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के अंतर्गत विकासखंड रोहड़ू की 40 ग्राम पंचायतों में नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

दूसरे दिन प्रधान पद के लिए 45, उप प्रधान पद के लिए 31 तथा पंचायत सदस्य पदों के लिए 117 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। वहीं नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन प्रधान पद के लिए 38, उप प्रधान पद के लिए 22 तथा पंचायत सदस्य पदों के लिए 79 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दर्ज किए गए थे।
दो दिनों की कुल स्थिति के अनुसार अब तक प्रधान पद के लिए 83, उप प्रधान पद के लिए 53 तथा पंचायत सदस्य पदों के लिए 196 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed