नगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस ने की आत्महत्या..
नगर निगम शिमला के डिप्टी कंट्रोलर फाइनेंस ने की आत्महत्या..
शिमला: नगर निगम शिमला में डिप्टी कंट्रोलर पद पर तैनात रामेश्वर शर्मा (45) ने शुक्रवार को अपने निवास स्थान कसुम्पटी, शिमला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रामेश्वर शर्मा पुत्र तुलसी राम मूल रूप से शिमला जिले के चिडगांव क्षेत्र के सीमा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में कसुम्पटी में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार सुबह अपने कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर में उन्होंने छुट्टी ली और घर पहुंच गए। कुछ घंटों बाद उनके घर में यह दुखद घटना सामने आई। परिवारजनों ने जब उन्हें कमरे में फांसी पर लटका देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार धारा 194 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाने हेतु जांच जारी है।