मण्डी: 11 केवी जेल रोड एचटी लाइन के आसपास पेड़ों की काट-छांट, आवश्यक रखरखाव तथा लाइन में केबल डालने के कार्य के चलते 9 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उप-मंडल-1 मंडी ई. नरेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान जेल रोड, तुंगल कॉलोनी, भंगोली, जिला कारागार परिसर, पैलेस क्षेत्र, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय, एग्रो इंडस्ट्रीज कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (जेल रोड), सुहड़ा मुहल्ला, रवि नगर, नर्सिंग हॉस्टल, महाजन बाजार, स्कोडी पुल, कुसुम थिएटर, मांडव हॉस्पिटल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है अथवा बारिश होती है तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।