भारी वाहनों के लिए सड़क बन्द करने के सम्बन्ध में आदेश

मण्डी/पधर: वाहनों की पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट 14 मई को हरडगलू मेला मैदान में होंगे आयोजित

मण्डी/पधर: सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उप-मण्डल पधर में दिनांक 14 मई 2026 को वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट हरडगलू मेला मैदान में आयोजित किए जाएंगे। सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि पर प्रातः 10:00 बजे संबंधित दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

एसडीएम ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट तथा वाहन पासिंग से संबंधित सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण करनी होंगी तथा फीस एवं टैक्स की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ड्राइविंग टेस्ट हेतु स्लॉट बुकिंग 11 मई 2026 से शुरू कर दी जाएगी तथा बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी आवेदक का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने आम जनता से निर्धारित नियमों एवं समय का पालन करने की अपील की है, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed