HP Panchayat Election: जोगिंद्रनगर में तीन जिला परिषद वार्ड में पहले दिन दाखिल हुए 6 नामांकन पत्र

जोगिंदर नगर: पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया के नामांकन के पहले दिन आज जोगिंदर नगर में तीन जिला परिषद वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 6 लोगों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं जिनमें भड़याड़ा से एक नामांकन, नेरघरवासड़ा से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन उनके कार्यालय में जिला परिषद के तीन वार्ड सदस्यों के लिए कुल 6 लोगों ने अपने – अपने नामांकन दाखिल किए हैं। जिनमें भड़याड़ा वार्ड से एक नामांकन, नेरघरवासड़ा वार्ड से तीन तथा लांगणा जिला परिषद वार्ड से दो लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 8 व 11 मई को भी प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। जबकि 12 मई को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 मई को सायं तीन बजे से पहले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम वापिस लें सकेंगे तथा इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह का आबंटन कर दिया जाएगा।

*नेरघरवासड़ा, भड़याड़ा व लांगणा जिला परिषद वार्ड से इन्होने दाखिल किए नामांकन*

जोगिंदर नगर में आज नेरघरवासड़ा जिला परिषद वार्ड से दक्षा देवी, बिन्दु बाला व अनीता जबकि भड़याड़ा वार्ड से अमर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह लांगणा वार्ड से राखी देवी व रजनी देवी ने अपना – अपना नामांकन भरा है।

डलाह, कुफरी और बथेरी वार्डों से पांच उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

पधर/मण्डी : उपमंडल मुख्यालय पधर में जिला परिषद के वार्ड नंबर 2 बथेरी, वार्ड नंबर 4 डलाह और वार्ड नंबर 5 कुफरी के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन पांच उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि डलाह वार्ड से सपना देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कुफरी वार्ड से संतोष ठाकुर और चिंता देवी ने अपने नामांकन भरे, जबकि बथेरी वार्ड से शारदा देवी और सुभाष चंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed