सोलन : नगर परिषद नालागढ़ के लिए 1 उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापिस
कुल 26 उम्मीदवार मैदान में
सोलन: नगर निकाय निर्वाचन-2026 नालागढ़ के लिए नामांकन वापिसी के उपरांत अब कुल 26 उम्मीदवार मैदान में हैं। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यह जानकारी दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड नम्बर-9 से आज सोहन लाल, निवासी 49 वार्ड नम्बर-9, नालागढ़, ज़िला सोलन ने नामांकन वापिस लिया।