ऊना जिले में शहरी निकाय चुनावों के लिए 137 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने भरे परचे

ऊना: शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के लिए ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 67 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र भरे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी।

बता दें, शहरी निकाय चुनावों के लिए पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, जबकि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर-1 से बलवंत सिंह, वार्ड नम्बर- 2 से राज कुमार व निरंजना कुमार, वार्ड नम्बर- 3 से डिम्पल व बलबीर कौर, वार्ड नम्बर-4 से हरदयाल सिंह, वार्ड नम्बर-5 से अंजूबाला, वार्ड नम्बर- 6 से तेजा राम ने अपने नामांकन भरे हैं।

वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से सज्जन शर्मा, वार्ड नम्बर- 2 से विकास शर्मा, वार्ड नम्बर-3 से रंजना ठाकुर व तृपता देवी, वार्ड नम्बर- 5 से कांता देवी, वार्ड नम्बर- 6 से जनक राज, वार्ड नम्बर-7 से मंजू बाला व अनीता कुमारी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।

इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से 24 नामांकन भरे गए हैं जिसमें वार्ड नम्बर-1 से मनजीत सिंह, वार्ड नम्बर- 2 से मीना कुमारी, बीना व कमलेश, वार्ड नम्बर- 3 से बबीता देवी व सुनीता कुमारी, वार्ड नम्बर- 4 से विवेक कुमार, वार्ड नम्बर- 5 से सुरिंद्र सिंह, हरभजन कौर व बलविंद्र सिंह, वार्ड नम्बर-6 से सरोज देवी, शाम कुमारी, रचना देवी, अंजना कुमारी, वार्ड नम्बर-7 से सतनाम कौर, ज्योति शर्मा, वार्ड नम्बर-8 से हरदीप सिंह, हुसैन लाल व राकेश, अंजु, बलराम कुमार, रामपाल और वार्ड नम्बर- 9 से बबीता व किरण देवी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर पंचायत दौलतपुर से प्रत्याशियों ने अपने 3 नामांकन दर्ज किए। वार्ड नम्बर-4 से योगराज, वार्ड नम्बर-5 से विजय कुमार व शिव कुमार नेे अपने नामांकन भरे हैं।

नगर पंचायत अंब से 13 नामांकन भरे हैं जिनमें वार्ड नम्बर- 1 से शंकुतला देवी व शोभा देवी, वार्ड नम्बर- 4 से राधा रानी, वार्ड नम्बर-5 से सारिका आनंद व एकता राणा, वार्ड नम्बर- 6 से रतन चंद व केवल सिंह, वार्ड नम्बर- 7 से अंजना देवी, वार्ड नम्बर- 8 से विजय कुमार शर्मा, कंचन व मेला राम, वार्ड नम्बर- 9 से प्रदीप कुमार व दीप कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में 11 नामांकन दर्ज किए गए हैं, जिसमें वार्ड नम्बर-एक से बीना, वार्ड नम्बर- 2 से ज्योति, वार्ड नम्बर- 3 से हरप्रीत कौर, वार्ड नम्बर- 4 से बीरेंद्र मोहन प्रभाकर और प्रवीण प्रभाकर व मंजु, वार्ड नम्बर- 5 से रविकांत, वार्ड नम्बर-6 से पूनम, वार्ड नम्बर-7 से ज्योति देवी, वार्ड नम्बर-8 से समीर गौतम तथा वार्ड नम्बर-9 से उषा देवी ने अपने नामांकन भरे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों के भरे गए नामांकनों की छंटनी 4 मई को की जाएगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत प्रत्याशी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।

.0.

सम्बंधित समाचार

Comments are closed