हिमाचल: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये तक महंगा… विधवा-अनाथ सेस बिल पास

हिमाचल: प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब अनाथ और विधवा सेस लगेगा। विधानसभा में सोमवार को विपक्ष के विरोध के बीच  हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर(संशोधन) विधेयक 2026 पारित हो गया। इसमें पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर नया अनाथ और विधवा सेस लगाने का प्रावधान किया है।

प्रदेश विधानसभा में मूल्य परिवर्धित कर (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होने के बाद राज्य सरकार अब पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपये तक सेस लगा सकेगी। इस विधेयक के पारित होने के साथ ही राज्य में ईंधन की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना बढ़ गई है। विधेयक पर चर्चा के दौरान आज विपक्षी भाजपा ने  विरोध किया और नारेबाजी करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि पेट्रोल और डीजल पर लगाए जाने वाले इस सेस से मिलने वाली राशि विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सेस लगाने के बावजूद सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा से अधिक न हों।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed