कुल्लू: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली

कुल्लू: एआरओ मंडी द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 22 मार्च 6 से तीसरी इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह के प्रशिक्षण मैदान में प्रारंभ हुआ। इस रैली में कुल्लू, मंडी एवं लाहौल-स्पीति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2959 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।

भर्ती निदेशक एआरओ मंडी, कर्नल गौतम निशांत ने 21 मार्च को रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाई जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया का शुभारंभ 22 मार्च 2026 को प्रातः 6:30 बजे 1.6 किलोमीटर दौड़ (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) के साथ हुआ। दौड़ के दौरान सभी युवा अभ्यर्थियों में उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

रैली के प्रथम दिन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिलों के 326 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 239 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। ये अभ्यर्थी अब आगे शारीरिक मापदंड, दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। आगामी दिनों में मंडी जिले के अभ्यर्थी भी इस रैली में भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed