ताज़ा समाचार

परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा में टोल वसूली पर लगी रोक हटी

हिमाचल: CBSE स्कूल में अध्यापक नियुक्ती मामला पहुंचा हाईकोर्ट में..

हिमाचल : प्रदेश में सीबीएसई एफिलिएटिड स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ा मामला प्रदेश उच्च न्यायालय पहुंच गया है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश ज्वाइंट टीचर्स फ्रंट ने सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका दायर की है। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई जिसमें प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया गया है। मामले पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। याचिका में राज्य सरकार के उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसके तहत सीबीएसई पैटर्न वाले सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को टेस्ट पास करना अनिवार्य किया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 12 मार्च को होगी

सम्बंधित समाचार

Comments are closed