हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान….

शिमला: ठियोग विधानसभा क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वनिता वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।
कसौली निवासी वेद प्रकाश ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए  2 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रहमदास चौहान ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को  मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1 लाख 1 हजार 275 रुपये का चेक भेंट किया।

शिमला की पंथाघाटी निवासी सोमा शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अपनी एक माह की पेंशन 61 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

साईं सहकारी समिति राजगढ़ सिरमौर की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

ग्राम पंचायत हड़ेटा नादौन के उप-प्रधान संजय शर्मा ने आपदा राहत कोष के लिए आज यहां 52 हजार 330 रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

 रजनीश शर्मा ने जे.बी.टी. के तौर पर कार्यरत बी.एड. उम्मीदवारों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये का चेक आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed