रिकांगपिओ : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 3 मार्च, 2026 को किन्नौर जिला के सांगला में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
राजस्व मंत्री ने जिला स्तरीय होली उत्सव के आयोजकों को तीन दिवसीय उत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सांगला में 1 से 3 मार्च तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय होली महोत्सव विश्व प्रसिद्ध त्योहार है जिसमें देश-विदेश से पर्यटक होली का त्योहार मनाने आते हैं और प्रेम, भाईचारे व सदभावना की हमारी प्राचीन संस्कृति के सरंक्षण व संवर्धन में अपनी भूमिका अदा करते हैं।