कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की तानाशाही को किसी भी सूरत में नहीं करेगी सहन

शिमला :प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने  केंद्र की मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि वह शांत हिमाचल को अशांत करने की कोशिश न करे । उन्होंने कहा है कि प्रदेश एक पर्यटक स्थल है और यहां आने वाले हमारे अतिथियों का अपमान सहन नहीं  किया जा सकता।विनय कुमार ने दिल्ली पुलिस का रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाने के प्रयास को गंभीर बताते हुए कहा है कि मोदी सरकार  की गुंडागर्दी हिमाचल सहन नहीं करेगा। उन्होंने प्रदेश पुलिस द्वारा इन युवा कांग्रेस के नेताओं को दिल्ली पुलिस से छुड़ाने की सराहना करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस मोदी सरकार के इस गैरकानूनी तरीके की कड़ी आलोचना करती है।
विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपना कर देश के युवाओं की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रही है।  उन्होंने कहा है कि इन दमनकारी नीतियों से न तो लोग डरने वाले है न ही युवा कांग्रेस। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की किसी भी तानाशाही को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed