किन्नौर जिला के कल्पा व पूह उपमंडल में पशु मित्र के लिए शारीरिक परीक्षण 17 व 19 फरवरी

रिकांगपिओ : उप निदेशक पशुपालन विभाग किन्नौर डॉ अजय नेगी ने आज यहां बताया कि जिला के कल्पा व पूह उपमंडल में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत 17 फरवरी को कल्पा के मिनी स्टेडियम (पुलिस लाइन) में प्रातः 11 बजे और 19 फरवरी को पूह उपमंडल के मेला ग्राउंड पूह में प्रातः 11 बजे पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कल्पा उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रक्छम, कल्पा, सांगला, पोवारी व सापनी में रखे जाएंगे और पूह उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रिब्बा, स्पिलो, ज्ञाबुंग और मूरंग में रखे जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed