चंबा: शादी समारोह के दाैरान अचानक कच्चे मकान की छत गिरी, कई घायल

हिमाचल: प्रदेश के चंबा के चुराह के शहवा गाँव में एक शादी समारोह के दौरान कच्चे मकान की छत गिर गई। इस घटना में कई  लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया है मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घायलों को उठाकर निजी वाहनों के जरिये तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शादी समारोह के दाैरान नाटियों का दाैर चला हुआ था और माैके पर बड़ी संख्या में कच्चे मकानों की छतों पर लोग माैजूद थे। इसी दाैरान अचानक एक कच्चे मकान की टूटकर लोगों सहित नीचे गिर गई। लकड़ी और मिट्टी के बने इस मकान की छत पर आवश्यकता से अधिक भार पड़ने के कारण यह घटना घटित हुई है। इस हादसे में जहां लोगों को चोटें आई हैं।  वहीं मकान मालिक को भी काफी नुकसान हुआ है।

इस हादसे में करीब 29 महिलाओं को चोटें आई है, जिन्हें तीसा सिविल अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। घायल डाक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। गंभीर रूप से घायल तीन महिलाएं मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के लिए रेफर की गई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed