हिमाचल निर्माता यशवंत परमार को भारत रत्न की मांग..
हिमाचल निर्माता यशवंत परमार को भारत रत्न की मांग..
हिमाचल: प्रदेश विधानसभा में आज प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सदन में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नियम 101 के तहत गैर-सरकारी कार्य संकल्प पेश करते हुए कहा कि डॉ. परमार का योगदान हिमाचल के गठन और विकास में असाधारण रहा है।
उन्होंने कहा कि डॉ. परमार ने छोटी-छोटी पहाड़ी रियासतों को जोड़कर हिमाचल प्रदेश की नींव रखी और कठिन परिस्थितियों में भी प्रदेश को एक नई पहचान दिलाई। उनकी दूरदर्शिता और अथक प्रयासों से ही हिमाचल आज विकास की राह पर अग्रसर है।
वहीं हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार को भारत रत्न दिए जाने के मामले में सत्तारूढ़ कांग्रेस व विपक्षी भाजपा ने राजनीति से ऊपर उठकर भारत रत्न दिए जाने का एकमत होकर समर्थन किया।