हिमाचल: प्रदेश राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष विद्या नेगी ने CM सुक्खू से की मुलाकात

शिमला: शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त अध्यक्ष विद्या नेगी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्या ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस संगठन में लंबे समय तक काम किया है। महिलाओं से जुड़े मुद्दों की गहरी समझ और अनुभव उनके पास है।

विश्वास जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अनुभव का लाभ अब हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा, जिससे उनकी आवाज़ को नई ताक़त और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ मौजूद रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed