कन्नौज स्टेशन पर निर्माणाधीन लिंटर गिरा: 40 मजदूर दबे; 24 को निकाला गया

कन्नौज:  कन्नौज में बड़ा हादसा हो गया। यहां रेलवे स्टेशन के पास अमृत भारत योजना के तहत एक बिल्डिंग बन रही थी। शनिवार दोपहर करीब 2:20 मिनट में बिल्डिंग का लिंटर गिर गया। हादसे के बाद मजूदरों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 40 मजदूर मलबे में दब गए, इसमें 24 मजदूरों को निकाल लिया गया। घायल मजदूरों में तीन मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किए गए, दो की हालत गंभीर हाेने पर कानपुर रेफर किया गया। जबकि अन्य जिला अस्पताल में ही भर्ती है। तेज धमाके से आसापास के लोग दहल गए। जेसीबी से राहत बचाव का कार्य लगातार जारी है, मौके पर पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद हैं। एंबुलेंस से सभी घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया गया।

कई एंबुलेंस से किया जा रहा बचाव कार्य। तीन जेसीबी मौके पर। एसडीआरएफ भी पहुंची। कटर से काटी जा रहीं सरिया। बीम और लिंटर एक साथ डाले जा रहे थे। बल्ली खिसकने पर उसे संभालने में हुआ हादसा। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत तमाम भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लोगाें की भारी भीड़ जुटी है। डीएम सुभ्रांत कुमार शुक्ला और एसपी बिनोद कुमार, सीओ सिटी समेत रेलवे के भी अफसर मौके पर मौजूद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर राहत काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन स्टेशन भवन का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त एहतियाती उपाय नहीं किए गए थे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही।

राम बहादुर (सरायमीरा), आर्यन (सरायमीरा), कमलेश (सुक्खापुरवा), ध्रुव (चौराचांदपुर), कमलेश (चौराचांदपुर), अनिल (चौराचंदपुर), श्यामू (चौराचांदपुर), संदीप (चौराचांदपुर), विकास (ईसवापुर), संजेश (नेरा), राजा (ईसवापुर), रामरूप (चौराचांदपुर), रोहित (चौराचांदपुर), स्वामी दास (बलिया), आदेश पाल (ईसवापुर) घायल हुए हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 2.39 बजे घटना की सूचना मिली कि 5 मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 2.50 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, उन्हें 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। रेलवे और राज्य सरकार की टीम घटनास्थल पर मौजूद है।

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की जांच हेतु तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है। जांच टीम में मुख्य इंजीनियर/प्लानिंग एवं डिजाइन, अपर मंडल रेल प्रबंधक/इज्जतनगर एवं मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल शामिल होंगे। कन्नौज रेलवे स्टेशन पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग फेल हो जाने से पांच मजदूर घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed