हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना...

हिमाचल: प्रदेश में 2 जनवरी से मौसम खराब …

हिमाचल: प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी 2025 को राज्य में बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, 2 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद है, जिससे बर्फबारी के आसार बढ़ सकते हैं।  मौसम विभाग ने आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 2 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण पांच जनवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व अन्य स्थानों में वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि पांच जिलों ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

31 दिसंबर और 1 जनवरी: राज्य में मौसम साफ और सर्द रहेगा।

    2 जनवरी के बाद: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनेगी।

    तापमान: न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जिससे सर्दी का असर बढ़ सकता है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed