वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ कांग्रेस संगठन होगा मजबूत – विक्रमादित्य सिंह

शिमला: हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। जयराम ठाकुर ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुक्खू सरकार पर होलीलॉज की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि होलीलॉज पर मां भीमाकाली और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कोई भी आज तक ऐसा नेता पैदा नहीं हुआ है, जो होलीलॉज को नजरअंदाज कर सके क्योंकि प्रदेश की जनता का आशीर्वाद उन पर है।

लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि होलीलॉज पर मां भीमाकाली और प्रभु राम का आशीर्वाद है। होलीलॉज को डिसलॉज करने की बात करना उचित नहीं है। जयराम ठाकुर को ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। सरकार के साथ संगठन का रोल महत्वपूर्ण है। संगठन जनता के मुद्दों को सरकार के सामने रखेगा और सरकार को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद करेगा। सर्वोच्च न्यायालय ने विधायकों की सुरक्षा की है और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कांग्रेस समय रहते अपने वायदों को पूरा करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पढ़े लिखे और युवा साथियों को अब संगठन में आगे लाने का समय है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ कांग्रेस संगठन मजबूत होगा। नए साल में हाईकमान की मंजूरी से कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। सरकार और संगठन में प्यार और भाईचारा है। सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संगठन पर दायित्व है। संगठन ही धरातल के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाता है। सरकार बनने तो संगठन की भूमिका बहुत अधिक बढ़ जाती। सरकार और जनता के बीच संगठन एक कड़ी होती है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed