चंबा: कार खाई में गिरने से 3 की मौत, 2 घायल

चंबा: चंबा जिले में भरमौर-गरीमा मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में चालक विजय कुमार (44) पुत्र धर्म चंद्र निवासी गांव संचूई, उनकी पत्नी तृप्ता देवी (35) और विजय कुमार के छोटे भाई कमलेश (36) शामिल हैं। यह परिवार सोमवार रात को अपने रिश्तेदार के घर में शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस घर लौट रहा था। सावनपुर के पास नियंत्रण खो देने से कार 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना भरमौर-भरमाणी मार्ग पर सावनपुर में रात करीब 12:30 बजे हुई, जब परिवार के पांच सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में विजय कुमार, उनकी पत्नी तृप्ता देवी और उनके भाई कमलेश सिंह की मौत हो गई।

चंबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि परिवार सचुईन गांव में अपने घर जा रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन गहरी खाई में गिर गया। यादव ने बताया कि उनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव कुमार और नंदिनी देवी घायल हो गए और उन्हें भरमौर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि शिव कुमार को बाद में आगे के इलाज के लिए चंबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस दवारा मामले की जांच की जा रही है।

 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed