ताज़ा समाचार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में मौसम के खराब होने के आसार

हिमाचल: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। 9 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 -11 नवंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 11 नवंबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed