हिमाचल: प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक इकाइयां भंग

हिमाचल : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

बता दें कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी थी। प्रतिभा सिंह ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा था।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed