प्रियंका के बाद शिमला पहुंची सोनिया गांधी

शिमला: राजधानी शिमला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार दोपहर पहुंचीं। शिमला के समीप छराबड़ा में सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी का घर है। प्रियंका गांधी बीते रविवार को यहां पहुंच गईं थीं। अब सोनिया गांधी भी प्रियंका के साथ यहीं रुकी हैं। मंगलवार दोपहर को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया छराबड़ा पहुंचीं। अगले दो-तीन दिन दोनों का यहीं रुकने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी शिमला से ही जाएंगी। प्रियंका और सोनिया के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा के पास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के छराबड़ा जाकर दोनों से मुलाकात कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed