हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन : करुणामूलक नौकरियों पर CM सुक्खू जानिए क्या बोले…
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन : करुणामूलक नौकरियों पर CM सुक्खू जानिए क्या बोले…
हिमाचल: विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में करुणामूलक आधार पर भाजपा विधायक जनकराज की ओर से करुणामूलक आधार पर रोजगार से जुड़ा प्रश्न पूछा गया था। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि फिलहाल करुणामूलक आधार पर रोजगार देने के 1415 मामले लंबित हैं।मौजूदा कांग्रेस सरकार ने एक साल में अभी तक करुणामूलक आधार पर 180 नौकरियां प्रदान की हैं।
करुणामूलक आधार पर नौकरियों के संबंध में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि नौ महीने के भीतर विधवा महिलाओं अथवा उनके बच्चों को करुणामूलक आधार पर नौकरी प्रदान कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी छह महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी, जिसके बाद नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कमेटी की पहली बैठक में निर्णय लिया गया है कि मेरिट व एजुकेशन के आधार पर करुणामूलकों को नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कमेटी विधायकों से भी सुझाव लेगी। साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अच्छे सुझावों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।