किन्नौर: भारत-चीन व्यापार के संदर्भ में पूह में बैठक आयोजित

रिकांगपिओ: आगामी भारत-चीन व्यापार के संबंध में स्थानीय व्यापारियों की बैठक मिनी सचिवालय, सम्मेलन कक्ष पूह में  विपन कुमार, सहायक उपायुक्त किन्नौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

सहायक आयुक्त ने भारत चीन व्यापार के संदर्भ में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आयात और निर्यात उत्पादों की रेखांकित सूची पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अवगत करवाया ताकि स्थानीय पंजीकृत व्यापारियों को पारंपरिक उत्पादों जूतों, याक व पश्मीना ऊन के आयात एवं हथकरघा शाल, कृषि उपकरण व आयुर्वेदिक दवाइयां के निर्यात में बेहतर समन्वय स्थापित करने से कोई बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने बताया कि तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी को ट्रेड ऑफिसर नियुक्त किया गया है और स्थानीय व्यापारियों का पुलिस सत्यापन के बाद ट्रेड परमिट प्रदान किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, श्री विपिन ठाकुर ने नमज्ञा-शिपकिला सड़क की वर्तमान स्थिति तथा 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित छुपप्न ट्रेड मार्ट पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

बैठक में सहायक आयुक्त लुधियाना कस्टम मुकेश कुमार मीणा, तहसीलदार पूह भीम सिंह नेगी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री गुरु लाल नेगी, पूह व्यापार संघ के अध्यक्ष हिसे नेगी व अन्य स्थानीय व्यापारी सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहायक निदेशक डीजीएफटी नई दिल्ली श्री आदित्य सिंह तथा श्री जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed