डा. एम.पी. सूद की सेवानिवृति पर विदाई समारोह

31 वर्ष के लंबे सेवाकाल के दौरान डा. सूद ने प्रदेश के विभिन्न भागों में दी अपनी सेवाएं

31 वर्ष के लंबे सेवाकाल के दौरान डा. सूद ने प्रदेश के विभिन्न भागों में दी अपनी सेवाएं

31 वर्ष के लंबे सेवाकाल के दौरान डा. सूद ने प्रदेश के विभिन्न भागों में दी अपनी सेवाएं

शिमला: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसोसिएशन ने आज यहां हि.प्र. सचिवालय में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक पद से गत 30 अप्रैल, 2016 को सेवानिवृत हुए डा. एम.पी. सूद के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया।

डा. एम.पी.सूद ने हि.प्र. कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पीएच.डी. की डिग्री हासिल करने के उपरांत वर्ष 1985 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं की सम्बद्ध सेवाओं में प्रवेश पाया। 31 वर्ष के लंबे सेवाकाल के दौरान डा. सूद ने प्रदेश के विभिन्न भागों में अपनी सेवाएं दी जिनमें खंड विकास अधिकारी, एसडीएम, आयुक्त नगर निगम शिमला, सदस्य सचिव महिला आयोग, राज्य उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग के सचिव, प्रबन्ध निदेशक हिमफेड, हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड के कार्यकारी निदेशक तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।

हि. प्र. प्रशासनिक सेवा अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने डा. एम.पी. सूद के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि डा. सूद एक अनुभवी, निष्ठावान और नेकदिल अधिकारी रहे हैं और इन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए बाखुबी अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन किया है तथा लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे हैं। इससे पूर्व एसोसिएशन के सचिव आर. के. गौतम ने डा. एम.पी. सूद को सम्मानित किया। जे.आर. कटवाल, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, अमरजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *