
रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की वजह से लापता लोगों की संख्या 36 पहुंची
रेस्क्यू कार्य तीव्रता से जारीरामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की वजह से लापता लोगों की संख्या 36 पहुंची
रेस्क्यू कार्य तीव्रता से जारी
लापता लोगों की अपडेट सूची
इसमें 4 प्रवासी मजदूर, 8 लोग कंदराहड़ खुश्वा क्षेत्र से, 7 कर्मचारी ग्रींको प्रोजेक्ट समेज के और 14 स्थानीय निवासी समेज गांव के लापता है
लापता (प्रवासी श्रमिकों) की सूची
स्थान- समेज
1.ममता पत्नी राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
2.मुस्कान पुत्री राज कुमार पांडे निवासी झारखंड
3. रूपनी देवी पत्नी भोला नाथ उराँव, पता झारखण्ड
4. अंजलि पुत्री भोला नाथ उराँव पता झारखण्ड।
लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग)
स्थान – कुशवा बाइफ्रिकेशन के पास कंदराहड़
1.सूरत राम पुत्र स्वर्गीय कौल राम गांव कनराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 58 वर्ष
2.संतोष कुमारी पत्नी सूरत राम, उम्र 54 वर्ष से अधिक गांव कंदराहड़
3.नीरज कुमार पुत्र सूरत राम उम्र 30 से ऊपर गांव कंदराहड़
4.रचना पत्नी राजेश कुमार ग्राम कानरहद डा सुगा तह रामपुर उम्र 23 वर्ष कंदराहड़
5.अनीता पत्नी अशोक कुमार गांव
कंदराहड़ डा सुगा तह रामपुर उम्र 40 वर्ष
6. योग प्रिया पुत्री अशोक कुमार ग्राम कंदराहड़ उम्र 11 वर्ष
7.मुकेश पुत्र अशोक कुमार ग्राम कनराहड़ पो सुगा तह रामपुर उम्र 19 वर्ष
8.वेद राज पुत्र कौल राम गांव गाड़ पो सुगा तह निरमंड कुल्लू उम्र 55
लापता ग्रीनको समेज हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की सूची
1.पुष्प देव शर्मा ग्राम खुन्ना रामपुर
2.हरदीप सिंह ग्राम नगरोटा बगवा कांगड़ा
3.हरदेव सिंह ग्राम सैंज, कुल्लू
4.अजय कुमार निवासी शिलाई, सिरमौर
5. भाग चंद निवासी शिंगला रामपुर
6. सिद्धार्थ खेड़ा निवासी कांगड़ा
7.रूप सिंह गांव सिका सेरी सरपारा, रामपुर
लापता लोगों की सूची (स्थानीय लोग)
स्थान- समेज
1.शिक्षा पत्नी गोपाल गांव व डाकघर सुगा निवासी रामपुर उम्र 37 वर्ष
2. जिया पुत्री गोपाल, उम्र 15 वर्ष से अधिक
3.कल्पना पत्नी जय सिंह सनैल गांव कांदरी डा फांचा तह रामपुर उम्र 34 साल
4. अक्षिता पुत्री जय सिंह स्नैल, उम्र 07 वर्ष से अधिक
5.अद्विक पुत्र जय सिंह सनायल जोड़ उम्र 04 वर्ष से ऊपर
6.कृष्णा देवी पत्नी स्वर्गीय पुरूषोत्तम ग्राम सरपारा तह रामपुर उम्र 70 वर्ष
7.श्याम सिंह पुत्र चंदर सिंह ग्राम समेज उम्र 39 वर्ष
8.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 13 वर्ष
9.अरुण पुत्र श्याम सिंह ग्राम समेज उम्र 15 साल
10. सरस्वती w/o श्याम सिंह गांव समेज ,उम्र 33 वर्ष से अधिक
11.तनु केदारटा पुत्री रविंदर केदारनाथ गांव समेज उम्र 15 वर्ष
12. रानू केदारटा पुत्री रविंदर केदारटा, उम्र 16 वर्ष से अधिक
13.आरुषि पुत्री श्याम सिंह ग्राम समेज
14.मंगला देवी पत्नी सुना राम ग्राम समेज उम्र 70 वर्ष
अपडेट: समेज खड्ड बादल फटने के कारण हुई तबाही का निरीक्षण करने उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी घटना स्थल पर पहुंच गए है।
रेस्क्यू अभियान की निगरानी उपायुक कर रहे है। अभी तक रेस्क्यू अभियान के दौरान दो लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है इसके साथ दो लोगों के अवशेष बरामद हुए है।
शिमला: रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की सूचना मिलते ही उपमंडल प्रशासन रामपुर, एनडीआरएफ , सीआईएसएफ, होमगार्ड्स की टीम ने रेस्क्यू कार्य आरंभ कर दिया है । उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि एस डी एम निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच गए और रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे है। अभी तक 36 लोगों के लापता होने की सूची तैयार हो पाई है।
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 36 लोगों के लापता होने की जानकारी है । सड़क कई जगह बंद होने के कारण उन्हें दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी को भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही है। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है।
उन्होंने कहा कि लापता लोगों की खोज की जा रही है और उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
कुल्लू के निरमंड ब्लॉक, कुल्लू के मलाणा और मंडी जिले में भी बादल फटे हैं। बादल फटने से भारी तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर कई लोग लापता हो गए हैं। कई लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं।