पांवटा साहिब में पंजाब पुलिस ने मारा छापा, बरामद की नशीली दवाईयां

सोलन: ओच्छघाट में दो युवकों ने महिला पर किया जानलेवा हमला

सोलन: सोलन शहर के साथ लगते ओच्छघाट के नांडो गांव में दो नकाबपोशों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। घायल अवस्था में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन दाखिल करवाया गया है। जहां उसके सिर पर करीब 40 टांके लगे हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महिला मंजू ने बताया कि बुधवार को वह अपने घर के समीप गोशाला गई थी। इस दौरान गोशाला के समीप झाड़ियों के पीछे दो नकाबपोश युवक छिपे हुए थे। महिला ने बताया कि जब उसे शक हुआ तो उसने पूछा कि यहां पर कौन है। उसे लगा कि कोई नशेड़ी यहां पर है। महिला का आरोप है कि इस दौरान नकाबपोश सामने आए और उसमें से एक ने उसे पिस्तौल की तरह कुछ दिखाया। वहीं दूसरे ने रॉड से उस पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि वह तब तक उसे मारते रहे जब तक वह नीचे गिर नहीं गई। बीच बचाव में महिला ने कहा कि उसका बेटा पुलिस में है और यहां पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यह सुनकर दोनों नकाबपोश तुरंत भाग गए। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed