तीनों उप-चुनाव हार कर “हार के सरदार” बनेंगे जयराम ठाकुर – संजय अवस्थी

तीनों उप-चुनाव हारने के बाद भाजपा को लगेगी हार की हैट्रिक
शिमला: आगामी 10 जुलाई को होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह से पराजित होने वाली है। क्योंकि तीनों विधानसभा की जनता ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का मन बना दिया है। तीनों उपचुनावों में हार मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम हार के सरदार बनने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि जयराम ठाकुर को पहले प्रदेश को कर्ज में डुबोने वाले मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाते थे लेकिन अब चुनावों में हैट्रिक की हार लगाने वाले ‘हार के सरदार’ के नाम से जानें जाएंगे।
संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा व जयराम ठाकुर ने षड्यंत्र रचकर कांग्रेस की सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया था जिसके चलते आज प्रदेश की जनता पर चुनाव पर चुनाव थोपे गए हैं उसका नतीजा जयराम ठाकुर और भाजपाइयों को भुक्तना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने पहले प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जनता को आर्थिक बोझ में डालने का काम किया उसके बाद धनबल से जनबल को गिराने का षड्यंत्र रचा और अब जो उपचुनाव 10 जुलाई को होने जा रहे हैं वह भी भाजपा की देन है जहां उन्होंने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में निर्दलीय विधायकों को इस्तीफा दिलाकर भाजपा में शामिल किया है। अब तीनों विधानसभा देहरा,हमीरपुर और नालागढ़ की जनता इन तीनों अहंकारी भाजपा प्रत्याशियों को मुंहतोड़ जवाब देगी।
अवस्थी ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश को एक मजबूत सरकार मिली है जिसे 10 जुलाई को तीन और कांग्रेस विधायक जीत के साथ मजबूती देंगे। सीएम सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनता से किए वायदों को पूरा किया है साथ ही प्रदेश को आर्थिक रूप से भी मजबूत किया है। जबकि दूसरी ओर भाजपा सिर्फ षड्यंत्र और दुष्प्रचार करने वाली पार्टी है। जो अब पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद एक बार फिर कांग्रेस विधायकों की संख्या 38 से बढ़कर 41 होने वाली है जो भाजपा के लिए और सिरदर्द बनकर होने वाली है। भाजपा के सत्ता में आने के सपने मुंगेरीलाल के जैसे होने वाले हैं जो कभी पूरे नहीं होने वाले हैं।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed