Live- नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; जानें अब तक कौन-कौन बने मंत्री …
Live- नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; जानें अब तक कौन-कौन बने मंत्री …
मोदी 3.0 में इस बार 30 कैबिनेट मंत्री, पांच नेताओं को राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार
नई दिल्ली:नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी केवल दूसरे ऐसे नेता होंगे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का शपथ ग्रहण जारी है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र दामोदरदास मोदी
कैबिनेट मंत्री
राजनाथ सिंह, लोकसभा सदस्य यूपी
अमित शाह, गुजरात से लोकसभा सदस्य
नितिन गडकरी, महाराष्ट्र से लोकसभा सदस्य
जेपी नड्डा, हिमाचल
शिवराज सिंह चौहान
निर्मला सीतारमण, कर्नाटक से रास सदस्य
एस जयशंकर, रास सदस्य, गुजरात
मनोहर लाल खट्टर, लोस सदस्य, हरियाणा
एचडी कुमारस्वामी, लोस सदस्य, कर्नाटक
पीयूष गोयल, महाराष्ट्र से लोस सांसद
धर्मेंद्र प्रधान, उड़ीसा से लोस सांसद
जीतन राम मांझी, बिहार से लोस सांसद
ललन सिंह, बिहार से लोस सांसद
सर्वानंद सोनोवाल, असम से लोस सांसद
डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक, मध्य प्रदेश से लोस सदस्य
के. राम मोहन नायडू, आंध्र से लोस सांसद
प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक, लोस सदस्य
जुएल ओराम, ओडिशा, लोस सदस्य
गिरिराज सिंह, बिहार से लोस सदस्य
अश्विनी वैष्णव, रास सदस्य
ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश से लोस सांसद
भूपेंद्र यादव, हरियाणा
गजेंद्र सिंह शोखावत, राजस्थान
अन्नपूर्ण देवी, झारखंड
किरण रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश
हरदीप सिंह पुरी,
मनसुख मांडविया, गुजरात से सांसद
जी किशन रेड्डी, तेलंगाना से सांसद
चिराग पासवान, बिहार से लोस सांसद
सीआर पाटिल, गुजरात से लोस सांसद
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
इंद्रजीत सिंह
33 जीतेंद्र सिंह
34 अर्जुन राम मेघवाल
35 प्रतापराव गणपत राजव जाधव, महाराष्ट्र
36 जयंत चौधरी, रालोद
राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद, यूपी से लोस सांसद
श्रीपद यसो नाइक
पंकज चौधरी
कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा से लोकसभा सांसद
रामदास अठावले, महाराष्ट्र से रास सांसद
रामनाथ ठाकुर, बिहार से रास सांसद
नित्यानंद राय, बिहार से लोकसभा सांसद
अनुप्रिया पटेल, यूपी से सांसद
वी सोमन्ना, कर्नाटक से सांसद
चद्रशेखर पेमासानी, कर्नाटक से टीडीपी सांसद
प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी से सांसद
शोभा करंदलाजे, कर्नाटक से सांसद
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे।
भूटान के पीएम और मालदीव के राष्ट्रपति भी पहुंचे राष्ट्रपति भवनचंद्रचूड़ के अलावा भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भी पहुंचे राष्ट्रपति भवन।
भारत के साथ रिश्तों में तल्खी को लेकर सुर्खियों में रहे मालदीव के राष्ट्राध्यक्ष भी आज भारत के राजकीय अतिथि हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे, उद्योगपति मुकेश अंबानी भी पहुंचे हैं। इनके अलावा सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ भी पहुंचे हैं। उनके अलावा तमाम विदेशी मेहमान भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में अपना स्थान ग्रहण कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज भी पहुंचे हैं। अभिनेत्री और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रणौत, अभिनेता रजनीकांत, बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान, अभिनेता विक्रांत मेसी और निर्माता राजकुमार हिरानी भी शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे हैं।