भाजपा सांसद ने शिमला संसदीय क्षेत्र की कभी कोई सुध नहीं ली – विनोद सुल्तानपुरी

शिमला/ नेरवा : शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा है कि वह शिमला संसदीय क्षेत्र में विकास की गति को तेज करते हुए इस क्षेत्र की समस्याओं को दुर करने के सभी प्रभावी कदमों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. कृष्ण दत्त सुल्तानपुरी ने हमेशा ही पिछड़े व दूरदराज के क्षेत्रों के विकास को प्रमुखता दी और वह भी इन क्षेत्रों में विकास की गति को प्रमुखता देंगे।

आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के सतोता,पियूंतरा,नेवल किरण,धरोच,शाक,नेरवा के चंदलोरा,हांवल के खद्दर व धवास और खगना चांजू में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों को सम्बोधित करते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह सांसद के तौर पर इस क्षेत्र में विकास की गति में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद ने इस क्षेत्र की कभी कोई सुध नहीं ली वह सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिये कटिबद्ध रहेंगे। 

विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि भाजपा हमेशा ही क्षेत्र बाद ,जातिवाद की राजनीति कर लोगों को धर्म व क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को बांटती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपये की गारंटी को पूरा किया है। कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार प्रदेश के जनहित के कार्यो को पूरा करने के प्रति कृत संकल्प है।  महिलाओं को 1500 की गारंटी पूरा कर दिया है।

इस दौरान कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने अपने सम्बोधन में लोगों का आह्वान किया कि वह फिर से कोई गलती न कर विनोद सुल्तानपुरी को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगाह करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार पूर्ण बहुमत में है और सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि शिमला व मण्डी संसदीय क्षेत्र से दो अनुभवी युवा नेताओं विनोद सुल्तानपुरी व विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है और हमें इनको भारी मतों से जीता कर केंद्र में इंडिया गठबंधन की बनने वाली सरकार को मजबूती देनी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो अन्य हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के साथ साथ तीन अन्य विधानसभा उप चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed