देश व प्रदेश की मंडियों में हिमाचल के रॉयल सेब की डिमांड बढ़ी

हिमाचल: इस सीजन से यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा सेब; अधिसूचना जारी

हिमाचल: प्रदेश में अब सेब 20 किलो क्षमता वाले यूनिवर्सल कार्टन में बिकेगा, जिसको लेकर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने वजन के साथ छोटे-बड़े आकार के सेब को लेकर मानक तय किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक, बागवानों को अपने घरों में ही तैयार फसल का वजन कर पेटी पर न मिटने वाले मार्कर के साथ वजन लिखना होगा। हालांकि मंडियों में भी मशीन से वजन किया जाएगा।

अब कार्टन में सेब के छह तरह के ग्रेड के लिए अलग-अलग वजन, ट्रे की संख्या, प्रति बॉक्स सेब और प्रति पेटी वजन को स्पष्ट किया गया है।

 बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब सभी ग्रेड के सेब के लिए 20 किलो की क्षमता वाले बॉक्स उपलब्ध होंगे। लंबे समय से बागवान इसकी मांग कर रहे थे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि इससे प्रदेश के बागवानों की आय में भी वृद्धि होगी और उन्हें फसल के अच्छे दाम मिल पाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed