शिमला: आईजीएमसी में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत

शिमला: शिमला के आईजीएमसी में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। इसकी पुष्टि उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने की है। आईजीएमसी में 42 दिन बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। महिला मरीज 60 साल की थी। महिला को 22 नवंबर को अस्पताल में दाखिल किया गया था। कोरोना के लक्षणों को देखने के बाद उसे मेक शिफ्ट अस्पताल में रखा गया था। महिला कई अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। लेकिन गंभीर स्थिति में होने के चलते गुरुवार दोपहर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की दोनों वैक्सीन के अलावा बूस्टर डोज भी लगी थी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed