चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ठियोग: कार खाई में गिरी; महिला की मौत, चार लोग घायल

शिमला : राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल के देहा थाना क्षेत्र में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत व चार अन्य घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम पेश आया जब कुठार के किशोर गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर 70 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला की पहचान गीता (46) पत्नी मोहन लाल व घायलों में मोहन लाल के अलावा रीता, सुभद्रा और रमेश माल्टा शामिल हैं।घायलों का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed