चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ऊना:अज्ञात वाहन ने दो लोगों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

ऊना : ऊना के घंडावल के समीप एक अज्ञात वाहन  ने दो लोगों को कुचल दिया है। दोनों लोगों की मौत हो गई है। मामला रविवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति अपने सहकर्मी की बेटी की शादी में शामिल होने शिमला के ए.जी. ऑफिस से ऊना के घंडावल पहुंचे थे। इसी दौरान ऊना अम्ब मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। दोनों राहगीर गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान, मनोहर निवासी शिमला और दिनेश निवासी ईसपुर जिला ऊना के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed