प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरना चाहते हैं बिंदल- बलदेव ठाकुर

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आये दिन प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरना चाहते हैंउन्होंने कहा बिंदल रोज प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों  का विरोध करते रहते हैं, जबकि वास्तविकता ये है कि जितने आमजन के विकास कार्य चाहे वो अनाथ बच्चों को सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय हों या कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने,  आपदा की चपेट में आये लोगों को राहत राशि कई गुना बढ़ाने, युवा बेरोजगारों के लिए ई टैक्सी जैसी सब्सिडी वाली सुविधा देने और विभिन्न विभागों में विभिन्न सरकारी विभागों में हजारो नए पद सृजित करने और खाली पद भरने का कार्य जितनी त्वरित गति से सुक्खू सरकार में हुआ है शायद ही आज तक कभी हुआ हो।
         बलदेव ठाकुर ने बिंदल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए कर्जे को लेकर दिए गए  गलत आंकड़ो को लेकर भी आपत्ति जाहिर की और की कर्ज की वास्तविकता बिंदल द्वारा दिये गए आंकड़ों से विपरीत हैं । प्रदेश सरकार ने अगर कर्ज लिया भी है उसकी मुख्य वजह पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कई गलत निर्णयों तथा उस समय जयराम सरकार ने जो कर्ज प्रदेश सरकार पर छोड़ा पूर्व में लिए गए कर्ज की ब्याज अदा करने को लेकर है।
    प्रदेश सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्ज को लेकर  बिंदल का ये कहना कि उन्होंने आरटीआई के माध्यम से ये सूचना ली है कि वर्तमान प्रदेश सरकार 10300 करोड़ का कर्ज ले चुकी है  800 करोड़ कर्ज और लेने जा रही है तो उनको केंद्र सरकार की आरटीआई भी लगानी चाहिए कि केन्द्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने एक साल के भीतर कुल कितनी मदद प्रदेश सरकार को दी है और साथ में ये भी जानकारी हासिल करनी चाहिए कि प्रदेश सरकार की लिमिट मे कुल कितनी कटौती केंद्र की भाजपा सरकार ने की है और क्यों की है ताकि हिमाचल की जनता को असलियत पता चल सके

सम्बंधित समाचार

Comments are closed