मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ, कल लौटेंगे शिमला

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करीब दो हफ्ते तक एम्स दिल्ली में दाखिल रहने के बाद शुक्रवार को शिमला लौट रहे हैं। पेट में संक्रमण के चलते मुख्यमंत्री एम्स नई दिल्ली में उपचाराधीन हैं। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। पैंकियाज में संक्रमण के बाद उन्हें करीब दो हफ्ते तक यहां रहना पड़ा है।

प्रतिभा सिंह-विक्रमादित्य ने जाना मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उनके साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी साथ थे। प्रतिभा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अब बिल्कुल स्वस्थ हैं। प्रतिभा सिंह ने  इस दौरान मुख्यमंत्री से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी विचार विमर्श भी किया।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed