राहुल गांधी द्वारा देश द्रोहियों का समर्थन किए जाना दुर्भाग्य पूर्ण : भाजपा नेता

शिमला: भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी द्वारा देश द्रोहियों का समर्थन किए जाने को दुर्भाग्य पूर्ण करार देते हुए कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को सर्कीण करार दिया। जिला सिरमौर के भाजपा नेताओं डा. राजीव बिन्दल, चन्द्रमोहन ठाकुर, बलदेव भण्डारी, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप, बलबीर चौहान ने ने कहा कि राजनिति, वोटीनिति व विरोध करने के लिए अनेक स्थान है परन्तु पाकिस्तान जिन्दाबाद, आजाद कशमीर जिन्दाबाद, भारत को बर्बाद करेंगे जैसे नारे लगाने वाले देश द्रोहियों के समर्थन में उतरना सीधा-सीधा देशद्रोह के समान है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी अब दिवालिया हो चुकी है। आजादी से पहले देशभक्तों की पार्टी माने जाने वाली कांग्रेस आज देशद्रोहियों के साथ खड़ी दिख रही है, किसी समय में उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तक फेली हुई देश की सबसे बड़ी पार्टी आज सबसे छोटी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है और अपना वर्चस्व बनाऐ रखने के लिए देशद्रोहियों में भी राजनैतिक मुद्दा तलाशने लगी है।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांग्रेस के नेतागण देश के अपमान में लगाऐ गए नारों की निन्दा करें, देशद्रोहियों को सलाखों के पीछे डालने की मांग करें अन्यथा जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उनसे विमुख हो जाएगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *