लद्दाख सड़क हादसे में हिमाचल का जवान विजय कुमार शहीद

शिमला: लद्दाख में बीते शनिवार को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई। जिसमें 9 जवानों ने दम तोड़ दिया है। इस सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार शहीद हुए हैं। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। 

सेना की ओर से अधिकारिक जानकारी परिवार को दे दी है। शहीद जवान के शव को चंडीगढ़ तक हवाई जहाज से लाया जाएगा। जबकि वहां से शिमला तक वाया सड़क मार्ग से शव को पहुंचाया जाएगा। शहीद विजय शर्मा अपने पीछे माता पिता, पत्नी व दो बच्चे छोड़ गए हैं। उनका एक बेटा महज डेढ़ साल का है, जबकि बड़े बेटे की उम्र 6 वर्ष है।

राज्यपाल ने भारतीय सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार को लद्दाख के कियारी के पास एक सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार और आठ अन्य भारतीय सेना के जवानों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लद्दाख के कियारी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed