हिमाचल: मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान….

शिमला: पुलिस महानिदेशक तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के अन्य सभी पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 03 करोड़ 33 लाख 26 हजार 850 रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।

हिमाचल सीफेयर्रज संगठन ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 02 लाख 50 हजार रूपए का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।

 हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 5 लाख रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

 शिमला जीजस एंड मेैरी एजुकेशनल सोसायटी संजौली ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 3 लाख 50 हजार रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

 लाॅरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी, शिमला ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को 5 लाख रूपए का चैक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवा संघ की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 2.51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, निदेशक बागवानी संदीप कदम और बागवानी विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed