चम्बा का मिंजर महोत्सव संपन्न, मुख्यमंत्री ने लिया शोभा यात्रा में भाग

चम्बा : सप्ताहभर चलने वाले चम्बा के अंतर्राष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का आज विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखण्ड चण्डी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारम्परिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।
मुख्यमंत्री ने पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बन्धे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।
इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल 

सम्बंधित समाचार

Comments are closed