नगर निगम शिमला की बैठक: प्रॉपर्टी टैक्स में चार फीसदी की बढ़ोतरी

शिमला: नगर निगम शिमला की मासिक बैठक महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसमें आज शहर के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सदन में रखा गया। भाजपा पार्षदों के विरोध के बीच नगर निगम सदन ने शनिवार को टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शहर में टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर भाजपा पार्षदों ने विरोध किया और कुछ कांग्रेस के पार्षद भी विरोध में उतरे। लेकिन  महापौर ने कहा कि 40 करोड़ के अनुदान के लिए टैक्स बढ़ाना जरूरी है। प्रशासन ने तर्क दिया है कि केंद्र सरकार के आदेशों के तहत विकास दर के हिसाब से टैक्स बढ़ाना जरूरी होगा। यदि सदन में टैक्स बढ़ौतरी को मंजूरी नहीं दी जाती है तो केंद्र सरकार से नगर निगम को मिलने वाली 40 करोड़ की ग्रांट पर कट लग सकता है। इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित होंगे।

वहीं अब शहर में प्रॉपर्टी टैक्स चार फीसदी तक बढ़ा दिया गया है और यह बढ़ोतरी इसी वित्तीय वर्ष से लागू मानी जाएगी। हालांकि भवन मालिकों से इसकी वसूली अगले साल जारी होने वाले टैक्स के बिलों में की जाएगी। शहर में अब हर साल प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाएगा। यह बढ़ोतरी इसी वित्तीय वर्ष से लागू मानी जाएगी। हालांकि भवन मालिकों से इसकी वसूली अगले साल जारी होने वाले टैक्स के बिलों में की जाएगी। शहर में अब हर साल प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed