शहरवासियों को बड़ी राहत: कोरोना वायरस के चलते नहीं बढ़ेगा 3 माह तक प्रॉपर्टी टैक्स और ना ही गार्बेज और पानी की दरें

शिमला नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांगे जन सुझाव

शिमला: शिमला नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जन सुझावों को लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक विशेष ईमेल sujhav.mcelections@gmail.com (PEOPLE’S MANIFESTO) बनाया है। कोई भी नागरिक जो शिमला नगर निगम चुनावों में रुचि रखते हों और शिमला शहर की समस्याओं को दूर करने या इसके विकास के लिये कोई अपना सुझाव देना चाहते हो वह लिखित तौर पर या ईमेल के जरिये इस माह के 16 अप्रैल तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सीधे भेज सकते हैं।

कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि कांग्रेस शिमला शहर की समस्याओं व इसके विकास के लिये जन सुझावों पर गौर करते हुए शिमला नगर निगम में काविज होने के बाद जन भावनाओं के अनुरूप नगर के विकास की रूप रेखा तय करेगी।

सम्बंधित समाचार

Comments are closed