Saira Banu Health Update : दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस सायरा बानो की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक अब उनकी हालत में सुधार है और डॉक्टर्स ने कहा है कि अब घबराने वाली कोई बात नहीं है। डॉक्टर्स ने पता लगाया है कि सायरा बानो को हल्का दिल का दौरा पड़ा था।
बताया जा रहा है कि जब से दिलीप कुमार का निधन हुआ है सायरा बानो की हालत ठीक नहीं रहती है। वो अक्सर दिलीप साहब को याद करके भावुक हो जाया करती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि सायरा बानो का शुगर लेवल बढ़ गया था। शुरूआती जांच में पता चला कि ब्लड प्रेशर भी हाई था। जिसके बाद डाक्टर्स सभी जरूरी टेस्ट किए गए।
एएनआई के मुताबिक तीन दिन से सायरा बानो को ब्लड प्रेशर बढ़ने की दिक्कत हो रही थी। जिसे जब दवा से कंट्रोल नहीं किया जा सका तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। मुंबई के खार इलाके में हिंदुजा अस्पताल में उन्हें ले जाया गया है। जहां फिलहाल उन्हे आईसीयू में रखा गया है।