शिमला: विधानसभा के बाद अब शिमला नगर निगम में ई विधान प्रणाली की कवायद शुरू


शिमला: विधानसभा के बाद अब शिमला नगर निगम में ई विधान प्रणाली लागू करने जा रहा है। शिमला नगर निगम के हाउस को पेपर लेंस बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है और मार्च 2020 से पहले यह व्यवस्था यहां लागू कर दी जाएगी। हिमाचल विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम हाउस पेपरलेस बनाने को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। वीरवार को विधानसभा के अधिकारियों ने नगर निगम की मासिक बैठक में ई विधान को लेकर प्रेजेंटेशन दी और पार्षदों को ई विधान कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। चार नंवबर को पार्षद विधानसभा की कार्यवाई देखने जायेगे।

नगर निगम द्वारा ई विधान को लेकर nicsi को फंड भी मुहैया करवा दिया है और अब टाउनहाल में नगर निगम के हाउस के लिए सदन का विधानसभा की तर्ज पर पार्षदों की सिटिंग के लिए कार्य होगा और इसके लिए निगम जल्द निर्माण कार्य शुरू करेगा विधानसभा ई विधान आईटी के डायरेक्टर धर्मेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम की तरफ से ई विधान को लेकर आग्रह किया गया था और अब ई विधान प्रणाली को लेकर आज प्रेजेंटेशन दी है और इस पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाउस पेपर लेंस होने पर देश मे पहली नगर निगम बनेगी । उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाउस पेपर लेंस होने पर देश मे पहली नगर निगम बनेगी। उन्होंने कहा कि ई विधान लागू होने से काफी फायदा होगा ओर इस पर कार्य शुरू कर दिया है और मार्च से पहले ही निगम में ये व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। इसके लिए पार्षदों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

उधर नगर निगम की महापौर कुसूम सदरेट ने कहा कि निगम ने बजट में ई विधान के लिए बजट में प्रवधान किया था और विधानसभा से इस प्रणाली को लागू करने का आग्रह किया था और अब इस पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मार्च तक नगर निगम का हाउस पूरी तरह से पेपर लेंस हो जाएगा इसके लिए राशि जारी कर दी है और इस पर करीब 50 लाख खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि ई विधान प्रणाली लागू होने से शिमला नगर निगम देश की पहली निगम बनेगी। उन्होंने कहा कि चार नंवबर को सभी पार्षद विधानसभा की कार्यप्रणाली जानने भी जाएंगे।

  • बाईट: विधानसभा ई विधान आईटी डायरेक्टर धर्मेश शर्मा
  • बाईट: शिमला नगर निगम महापौर कुसूम सदरेट

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *