अंबिका/शिमला: इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में 34वें ऑल इंडिया पोस्टल वालीबाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया। इस खेल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों के लगभग 200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों का शिमला आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है बल्कि इससे मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होता है। भारतीय संस्कृति विभिन्न परम्पराओं, अलग-अलग रहन-सहन व विविध भाषाओं एवं संस्कृति के बावजूद अनेकता में एकता स्थापित किए हुए है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े खेल मैदान भी है, जहां सभी प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं। इन खेलों में वॉलीबॉल खेल व अन्य पारम्परिक खेलों की अपनी विशेष भूमिका है। भारत में ओलम्पिक खेलें भी आयोजित की जाती है। इन ओलम्पिक खेलों में देश के ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की है, जोकि स्वस्थ भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्हांेने कहा कि फिट इंडिया के तहत खेलों में जो युवा खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं उससे पूरे देश का हौंसला भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल जीवन को और बेहत्तर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।